ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे में देरी से सहयोगी दलों की बेचैनी बढ़ी, CPM ने दो मौजूदा विधायकों को नामांकन की मंजूरी दी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं। माकपा ने अपने दो विधायकों को खुद नामांकन की अनुमति दी, वहीं माले ने आरजेडी का सीट ऑफर ठुकराकर 30 सीटों की मांग की है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज़ हो गई है। सीट शेयरिंग की बातचीत जिस धीमी रफ्तार से चल रही है, उससे सहयोगी दलों बेचैनी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अब अपने स्तर पर रणनीतिक फैसला लेते हुए दो मौजूदा विधायकों को नामांकन की मंजूरी दे दी है।


पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज चंद्रवंशी ने जानकारी दी कि माकपा ने विभूतिपुर से वर्तमान विधायक अजय कुमार और मांझी से विधायक सत्येंद्र यादव को इंडिया गठबंधन समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया है। वहीं, बाकी 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा एक-दो दिनों में की जाएगी। माकपा की यह पहल ऐसे वक्त में सामने आई है जब महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर असहमति चरम पर है। 


उधर, महागठबंधन की एक और सहयोगी पार्टी भाकपा माले (CPI-ML) ने आरजेडी द्वारा प्रस्तावित 19 सीटों के ऑफर को ठुकरा दिया है। पार्टी ने अपनी नई सूची भेजते हुए 30 सीटों की मांग की है और साफ कहा है कि यह मांग बिना किसी समझौते के मानी जानी चाहिए।


बता दें कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में CPI-ML ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 2 सीटें जीत ली थीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता