ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा तेज, इस सीट से लड़ सकते हैं इलेक्शन; बड़ा फैसला ले सकते हैं मुख्यमंत्री

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के हरनौत सीट से चुनाव लड़ने की संभावना चर्चा तेज हो गई है। आज JDU की अहम बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम नीतीश कुमार अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम चर्चा की जाएगी।


इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी इस बार चुनावी मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है। जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से यह मांग उठाई गई है कि निशांत को नालंदा जिले की हरनौत विधानसभा सीट से टिकट दिया जाए।


बताया जा रहा है कि नालंदा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी की है। अब पार्टी स्तर पर गंभीरता से इस मांग पर मंथन चल रहा है। जदयू की बैठक में निशांत कुमार के नाम पर भी चर्चा संभव है हालांकि, निशांत चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार ही लेंगे।


बता दें कि नालंदा जिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है। हरनौत सीट से वे 1985 से 1989 तक विधायक भी रह चुके हैं। ऐसे में इस सीट को लेकर नीतीश परिवार से जुड़ी भावनात्मक और राजनीतिक दोनों ही महत्वता है। माना जा रहा है कि अगर सीएम नीतीश कुमार ने हामी भर दी तो जेडीयू निशांत को इस सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता