ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Bihar Election 2025: बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी

Bihar Election 2025: पवन सिंह से विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: भोजपुरी अभिनेता और पावर स्टार पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।


कुछ दिन पहले ही ज्योति सिंह ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि ज्योति सिंह को वहां से टिकट नहीं मिला, इसलिए उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया है।


इससे पहले, उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि वे राष्ट्रीय जनता दल के कुछ नेताओं से भी मिली थीं। वहां भी सीट को लेकर चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया।


बता दें कि अगस्त 2025 में ज्योति सिंह ने तीन विधानसभा क्षेत्रों काराकाट, नबीनगर और डिहरी में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की थी। इनमें काराकाट एक राजपूत बहुल इलाका है और यही उनकी मुख्य चुनावी सीट रहेगी। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा।


प्रशांत किशोर से हुई मुलाकात के बाद, ज्योति सिंह ने कहा था कि वे अपने ‘भाई’ के पास न्याय मांगने गई थीं। उन्होंने पति पवन सिंह से हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि जो उनके साथ हुआ, वह किसी भी महिला के साथ न हो।


हालांकि, प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया था कि उनकी और ज्योति सिंह की कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि यदि किसी ने ज्योति सिंह को धमकाया या दबाव डाला, तो वे उनकी मदद जरूर करेंगे। लेकिन, टिकट या चुनाव से जुड़ी कोई बातचीत नहीं हुई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता