ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Election 2025: चिराग के बाद अब कुशवाहा ने फंसा दिया पेंच! NDA में सीट शेयरिंग के दावे पर कर दिया बड़ा खुलासा; दिल्ली कूच से पहले क्या बोले?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद गहराने लगे हैं। चिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीट शेयरिंग पर बीजेपी के दावों को खारिज कर बड़ा पेंच फंसा दिया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: एनडीए में बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि सीट शेयरिंग का फार्मूला तय कर लिया गया है और किसी भी वक्त इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है हालांकि ऐसा कुथ भी दिख नहीं रहा है। चिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने सीटों के बंटवारे में पेंच फंसा दिया है। दिल्ली रवाना होने से पहले कुशवाहा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एनडीए में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है।


दरअसल, बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद महागठबंधन और एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर रस्साकसी जारी है। दोनों ही गठबंधन में शामिल दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। एनडीए की प्रमुख दल बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया गया है हालांकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने सीट शेयरिंग तय करने के बीजेपी के दावे को खारिज कर दिया है।


सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं कि एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है, वह पूरी तरह से गलत है। एनडीए में सीटों का बंटवारा फिलहाल नहीं हो सका है। मै अपनी बात भाजपा के लोगों से करने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जो सेट फार्मूले की बात आ रही है कि बातचीत हो गई है, वह बिल्कुल गलत है। 


बता दें कि शुक्रवार की देर शाम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया को बताया था कि एनडीए में सीटों का बंटवारा कर लिया गया है लेकिन इसी बीच बीजेपी के बड़े नेता उपेन्द्र कुशवाहा के आवास पर पहुंचे थे। उसी वक्त ऐसा माना जा रहा था कि चिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने सीट शेयरिंग में पेंच फंसा दिया है। चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा 8 सीटों की मांग कर रहे हैं लेकिन बीजेपी इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता