ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Election 2025: आरजेडी में यह क्या हो रहा है? लालू प्रसाद ने उम्मीदवारों को बांटे सिंबल, तेजस्वी ने वापस ले लिए

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी में अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है। लालू प्रसाद ने कुछ उम्मीदवारों को सिंबल बांटा, लेकिन तेजस्वी यादव के विरोध के बाद टिकट वापस ले लिए गए। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनातनी जारी है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों में खींचतान देखने को मिल रही है। एक तरफ एनडीए में सीटों को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आ गई है तो दूसरी तरफ महागठबंधन में भी सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही है। अब आरजेडी के भीतर नया ड्रामा शुरू हो गया है।


दरअसल, सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में शामिल दलों के बीच टशन देखने को मिल रही है। कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिद पर अड़ गई है तो आरजेडी उसे इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है। सीटों के बंटवारे के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली गए लेकिन बैठक छोड़कर वापस पटना लौट आए हैं। उन्होंने दिल्ली में न तो राहुल गांधी से मुलाकात की और ना ही खरगे से मिले।


इधर, सीटों के बंटवारे के बिना ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने पार्टी का सिंबल बांटना शुरू कर दिया। समवार की शाम राबड़ी आवास पर आरजेडी से टिकट के कई दावेदार पहुंचे थे। संभावित उम्मीदवारों को राबड़ी आवास पर पार्टी की ओर से ही बुलाया गया था। देर रात लालू प्रसाद ने कई संभावित उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांट दिया।


दिल्ली से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने उन नेताओं को वापस राबड़ी आवास बुलाया, जिन्हें लालू प्रसाद ने पार्टी का सिंबल दिया था। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी के पटना पहुंचने के बाद आरजेडी ने जिन उम्मीदवारों को सिंबल दिया गया था उनसे वापस ले लिया गया। देर रात आरजेडी के उम्मीदवार बारी बारी से राबड़ी आवास पहुंचे और सिंबल वापस कर दिया हालांकि आरजेडी नेता इसपर कुछ बोलने से बच रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता