ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव पर बिहार से सियासी वार, HAM ने ममता के भतीजे को दी चेतावनी- अब केवल 'बांग्लादेश' भागने का ही रास्ता बचा है...भागलपुर हत्याकांड पर सियासत तेज: रामकृपाल ने लालू-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..RJD गुंडों की पार्टी हैBihar Education: शिक्षा विभाग का अजब-गजब चिट्ठी ! 28 तारीख को दुबारा पत्र लिखा और 20 अप्रैल 2026 तक मांगी रिपोर्ट, पढ़कर RDDE-DEO-DPO हो गए कंफ्यूज तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत..? जीतन राम मांझी का पलटवार, कहा- गोली का जवाब तोप से दिया जाएगाएनकाउंटर में ढेर हुआ भागलपुर शूटआउट का आरोपी रामधनी यादव, तेजस्वी ने शेयर की नितिन नबीन और चिराग पासवान के साथ वाली तस्वीरबंगाल चुनाव पर बिहार से सियासी वार, HAM ने ममता के भतीजे को दी चेतावनी- अब केवल 'बांग्लादेश' भागने का ही रास्ता बचा है...भागलपुर हत्याकांड पर सियासत तेज: रामकृपाल ने लालू-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा..RJD गुंडों की पार्टी हैBihar Education: शिक्षा विभाग का अजब-गजब चिट्ठी ! 28 तारीख को दुबारा पत्र लिखा और 20 अप्रैल 2026 तक मांगी रिपोर्ट, पढ़कर RDDE-DEO-DPO हो गए कंफ्यूज तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत..? जीतन राम मांझी का पलटवार, कहा- गोली का जवाब तोप से दिया जाएगाएनकाउंटर में ढेर हुआ भागलपुर शूटआउट का आरोपी रामधनी यादव, तेजस्वी ने शेयर की नितिन नबीन और चिराग पासवान के साथ वाली तस्वीर

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों पर आया प्रशांत किशोर का रिएक्शन, PK ने बताया किसके बीच है असली मुकाबला

Bihar Politics: बिहार चुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है इस बार जनता अपने बच्चों के भविष्य और बदलाव के लिए वोट देगी। जन सुराज को मिलेगा तीसरा विकल्प बनने का मौका।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पत्रकारों से बात की है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में स्पष्ट बताया कि जन सुराज की जीत किस तरह होगी।


उन्होंने कहा कि पिछली बार दोनों गठबंधन को मिलाकर 72% वोट पड़ा है। जो 28% लोग बच गए वो इस बार जन सुराज को वोट करेंगे। साथ ही जैसे विभिन्न सर्वे में बताया जा रहा है, दोनों गठबंधनों का भी नुकसान होगा। मान लें कि दोनों गठबंधनों को 10-10% वोट का नुकसान भी हुआ तो वो जन सुराज में जुटेगा और हमारा वोट 48% हो जाएगा। हमें वोटकटवा पार्टी भी बताया गया है, लेकिन इसे हम अपने लिए मेडल मानते हैं। हमलोग दोनों गठबंधनों का इतना वोट काटेंगे कि वो साफ हो जाएंगे।


वहीं प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान और इसे दो चरणों में ही संपन्न कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह हमलोग हमेशा से पढ़ते रहे हैं इसलिए अब परीक्षा के ऐलान के साथ टेंशन मुक्त हो गए हैं। आज बिहार के लोगों की बंधुआ मजदूरी के खत्म होने का ऐलान हुआ है। बिहार के लोग इस बार मोदी-नीतीश, लालू के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट करेंगे। हम इस सपने के साथ आए हैं कि बिहार में यूपी-महाराष्ट्र के लोग भी पढ़ने और काम करने के लिए आयें, ऐसी व्यवस्था बने। 


उन्होंने कहा कि दो चरण में चुनाव कराना बहुत अच्छा है। पहले ज़्यादा चरण में चुनाव इसलिए होता था ताकि मोदीजी ज़्यादा से ज़्यादा सभा करें। लेकिन अब भाजपा ने भी मान लिया है कि मोदीजी की सभा से कुछ नहीं होगा, इसलिए जल्दी चुनाव करके खत्म किया जाए।


प्रशांत किशोर ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस बार पटना मेट्रो का उद्घाटन किया है। यह उनका किया अंतिम उद्घाटन था। हमने पहले भी कहा है कि वो अगली बार मुख्यमंत्री आवास अणे मार्ग पर दही चूड़ा नहीं खायेंगे।


इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनाव के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव दिवाली और छठ के बाद होगा। त्योहार के मौके पर बाहर से जो भी लोग अपने घर आयेंगे वो बिहार में बदलाव के लिए वोट करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें