ब्रेकिंग
बिहार की तीन बंद पड़ी चीनी मिलें जल्द होंगी चालू, विधान परिषद में सीएम सम्राट चौधरी का ऐलानबिहार में केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 72 हजार की ठगी, फर्जी टिकट भेजकर परिवार को लगाया चूनादाखिल-खारिज संशोधन विधेयक पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा..गरीबों की आह मत लीजिए, वरना तबाह हो जाएंगेबिहार के बेटे कनिष्क नारायण का ब्रिटेन में जलवा: कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, लिसा नंदी भी सुर्खियों में; जानिए कौन हैं दोनोंबिहार में रफ्तार का कहर: बाइक सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौतबिहार की तीन बंद पड़ी चीनी मिलें जल्द होंगी चालू, विधान परिषद में सीएम सम्राट चौधरी का ऐलानबिहार में केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 72 हजार की ठगी, फर्जी टिकट भेजकर परिवार को लगाया चूनादाखिल-खारिज संशोधन विधेयक पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, कहा..गरीबों की आह मत लीजिए, वरना तबाह हो जाएंगेबिहार के बेटे कनिष्क नारायण का ब्रिटेन में जलवा: कैबिनेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, लिसा नंदी भी सुर्खियों में; जानिए कौन हैं दोनोंबिहार में रफ्तार का कहर: बाइक सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी नतीजे आने से पहले सीएम नीतीश के पोस्टर, JDU बोली- 'टाईगर अभी जिंदा है' तो सपा ने कहा 'अलविदा चाचा'

Bihar Election 2025: नतीजों से पहले पटना में सीएम नीतीश कुमार का “टाइगर अभी जिंदा है” पोस्टर चर्चा में, जेडीयू ने दिखाई ताकत तो सपा ने जवाब में लगाया “अलविदा चाचा” पोस्टर; पोस्टर वॉर से गरमाई सियासत।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब हर किसी को नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना होनी है। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी और कौन बिहार का अगला सीएम होगा। हालांकि इससे पहले दोनों प्रमुख गठबंधनों की तरफ से दावे पर दावे किए जा रहे हैं। नतीजों से पहले अब पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।


दरअसल, बिहार चुनाव के नतीजों से पहले पटना की सड़कों पर जनता दल (यू) कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर वाला एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर पर लिखा है “टाइगर अभी जिंदा है।” यह वाक्य अब महज़ एक नारा नहीं, बल्कि बिहार की राजनीतिक नब्ज़ का बयान बन गया है।


यह पोस्टर बिहार सरकार में मंत्री रहे रणजीत सिन्हा ने लगवाया है। नीचे लिखा गया है “दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक के संरक्षक—टाइगर अभी जिंदा है। चुनाव शुरू होते ही नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर चर्चाएं तेज थीं। ऐसे में यह पोस्टर यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि तबीयत खराब होने पर भी शेर, शेर ही रहता है।


दरअसल, यह पोस्टर एनडीए में जेडीयू की ताकत और नीतीश कुमार की राजनीतिक सक्रियता को दिखाने का प्रयास माना जा रहा है। इस बीच, एग्जिट पोल्स ने एनडीए को स्पष्ट बढ़त दी है। 16 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, बिहार की 243 सीटों में से करीब 154 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं। 


यदि ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो नीतीश कुमार की सरकार की वापसी तय मानी जा रही है, और इसमें महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक बताई जा रही है। दूसरी ओर, विपक्ष भी पूरी तरह आक्रामक मोड में है। समाजवादी पार्टी की तरफ से आरजेडी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार और अमित शाह की तस्वीर के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है और बड़े अक्षरों में लिखा गया है ‘अलविदा चाचा’।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता