ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

बिहार चुनाव के बीच बीजेपी विधायक की फजीहत: युवक ने पूछा- थाने में घूस लिया जाता है, हम आपको वोट क्यों दें? MLA बोले- जुबान काट लेंगे; देखिए.. Video

Bihar Election 2025: बिहार के पूर्वी चंपारण के चिरैया से बीजेपी विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता क्षेत्रीय जनता से वोट मांगते समय युवक से विवाद में फंसे; युवक ने थाने में घूसखोरी का सवाल पूछा, विधायक ने अमर्यादित भाषा में जवाब दिया।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता से वोट मांगने पहुंचे बीजेपी विधायक की बीच सड़क पर भारी फजीहत हो गई। विधायक और बीजेपी उम्मीदवार लोगों से वोट की अपील कर रहे थे, तभी युवक ने उन्हें घेर लिया और पूछा कि थाने में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर घूस लिया जाता है, हम आपको वोट क्यों दें?


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार के पूर्वी चंपारण के अंतर्गत आने वाले चिरैया से मौजूद विधायक और बीजेपी उम्मीदवार लाल बाबू प्रसाद गुप्ता क्षेत्र की जनता के बीच वोट की अपील करने पहुंचे थे। वे लोगों ने अपील कर रहे थे कि उन्हें वोट देकर एक बार फिर से विधानसभा पहुंचाने का काम करें। 


इसी दौरान वहां मौजूद युवक भड़क गया और विधायक जी से उलझ पड़ा। युवक ने बीजेपी उम्मीदवार लाल बाबू प्रसाद गुप्ता से कहा कि “विधायक जी हमारा एक सवाल है.. हमलोग पासपोर्ट इंक्वायरी के लिए जब थाना में जाते हैं तो वहां पर 1500 से 2000 रुपए की डिमांड की जाती है.. आपके पास हमने फोन कराया तो आपने भी कहा था कि कुछ दे लेकर करा लीजिए, तो हमलोग घूस देकर काम कराएंगे और आपको वोट देंगे?”


इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार लाल बाबू प्रसाद गुप्ता हाथ जोड़ने लगे और कहा कि नहीं ऐसी बात नहीं है। तब युवक ने कहा कि आज हमारा टाइम है.. कल से हमारे पास टाइम नहीं रहेगा। इसपर विधायक ने कहा कि पांच रुपया अगर कोई घूस का बात करेगा तो उसकी जुबान काट लेंगे। इस दौरान उन्होंने अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया।


लोग आरोप लगाते रहे कि थाना से लेकर ब्लॉक तक में खुलेआम घूसखोरी हो रही है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। लोगों की बात को अनसुना करते हुए बीजेपी विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता हाथ जोड़कर वहां से चुपचाप निकलना ही बेहतर समझा और किसी तरह से जान छुड़ाई।

ब्यूरो रिपोर्ट, फर्स्ट बिहार





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता