ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मतदाताओं से क्यों मांगी माफी? जानिए.. पूरी बात

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने मतदाताओं के नाम एक भावुक संदेश जारी किया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से ही शुरू हो गई है। मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।


दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत के साथ ही भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने मतदाताओं के नाम एक भावुक संदेश जारी किया। ज्योति सिंह ने बताया कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला, जिसके कारण वे हर गली-मोहल्ले और हर मतदाता तक नहीं पहुंच सकीं। 


उन्होंने इस बात पर अफसोस जताते हुए मतदाताओं से खुले दिल से माफी मांगी। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा कि मेरी बस एक ही कमी रह गई कि प्रचार के लिए समय थोड़ा मिला। फिर भी मैंने अपनी पूरी कोशिश की। 


उन्होंने कहा कि जिन लोगों तक नहीं पहुंच पाई, उनसे दिल से माफी मांगती हूं। लेकिन जनता का जो स्नेह और प्यार मिल रहा है, वह मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता