ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, जानिए.. EC ने अलॉट किया कौन सा सिंबल?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को चुनाव आयोग ने "स्कूल बैग" चुनाव चिह्न आवंटित किया है। पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Bihar Election 2025
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को उनका चुनाव चिह्न अलॉट कर दिया है। बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को भी आयोग की तरफ से सिंबल अलॉट कर दिया गया है।


दरअसल, चुनावों में राजनीतिक दलों के लिए रणनीति तय करने वाले प्रशांत किशोर पिछले कुछ सालों से बिहार में खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने अपनी जन सुराज पार्टी का गठन करने के बाद बिहार की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान पहले ही कर दिया था। पिछले लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार में हुए उपचुनावों में जन सुराज पार्टी ने पूरा दम लगाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


अब प्रशांत किशोर पूरी मजबूती के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल वह बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा कर मतदाताओं को गोलबंद कर रहे हैं। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। चुनाव आयोग ने जनसुराज पार्टी को चुनाव चिह्न के रूप में स्कूल बैग का सिंबल अलॉट किया है।


बता दें कि साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हो गई थी। बिहार में हुए उपचुनाव में जनसुराज पार्टी ने स्कूल बैग चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ा था। प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग से इलेक्शन सिंबल के रूप में स्कूल बैग चुनाव चिह्न ही आवंटित करने की मांग की थी। प्रशांत किशोर की मांग पर आयोग ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्कूल बैग का सिंबल अलॉट कर दिया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता