ब्रेकिंग
दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में: बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हाई-स्पीड कॉरिडोर का ऐलान'विदेश में बैठे लोग युवाओं को भटका नहीं सकते': कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, कहा..किसी के हाथ की कठपुतली नहीं युवाखान सर समेत 8 लोगों पर 2 करोड़ की मानहानि का केस, अंजना ओम कश्यप पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्टकुत्ते को बचाने के चक्कर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, NH-31 पर मची अफरा-तफरीBihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में: बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हाई-स्पीड कॉरिडोर का ऐलान'विदेश में बैठे लोग युवाओं को भटका नहीं सकते': कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, कहा..किसी के हाथ की कठपुतली नहीं युवाखान सर समेत 8 लोगों पर 2 करोड़ की मानहानि का केस, अंजना ओम कश्यप पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्टकुत्ते को बचाने के चक्कर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, NH-31 पर मची अफरा-तफरीBihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरवल में जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लाल झंडे वालों से सावधान रहने की अपील की।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अरवल के कलेर प्रखंड क्षेत्र के मसूदा खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। शाह ने अरवल विधानसभा भाजपा उम्मीदवार मनोज शर्मा और कुर्था विधानसभा जदयू प्रत्याशी पप्पू वर्मा के समर्थन में प्रचार किया। अपने भाषण में उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और आने वाले चुनाव को बिहार के भविष्य का चुनाव बताया। 


उन्होंने कहा कि यह उनका बिहार चुनाव का आखिरी जनसभा है और वे अब तक 38 जिलों का दौरा कर चुके हैं। 14 नवंबर को परिणाम आ जाएगा, महाठगबंधन का सफाया होने वाला है। शाह ने अपने भाषण की शुरुआत महर्षि च्यवन को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि गलती से भी लाल झंडे वालों को वोट दिया तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट आएगा। 


उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त कराया है। अगर बिहार को नक्सलवाद से बचाना है तो कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना होगा। शाह ने विपक्षी गठबंधन की तुलना पांच पांडवों से करते हुए कहा कि गठबंधन पार्टियां एक-दूसरे से ही लड़ती रहती हैं। उन्होंने कांग्रेस और राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी सरकारों में बिहार हिंसा और आतंक का शिकार रहा है, जबकि वर्तमान सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा दिया है।


शाह ने चेतावनी दी कि अगर ‘लाल झंडे वाले’ सत्ता में आए तो उद्योग बिहार छोड़कर चले जाएंगे। अरवल में लाल झंडे वालों को पूरी तरह रोकना है। शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी यात्राओं का उद्देश्य घुसपैठियों को बचाना है और भाजपा हर घुसपैठिए को बाहर करने का काम कर रही है। उन्होंने दलित और पिछड़े वर्गों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मृति स्थलों को विकसित किया और रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। 


महिलाओं के सम्मान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जीविका दीदी को 10,000 की सहायता देने का काम नीतीश सरकार ने किया और कोई इसे छू भी नहीं सकता। राम मंदिर और माता सीता का भी उन्होंने उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस व राजद ने राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली थी। उन्होंने कहा कि सीता माता का जन्म बिहार में हुआ और यहां उनके मंदिर के भूमि पूजन का काम किया गया। अपने भाषण के अंत में शाह ने अरवल में मेडिकल कॉलेज और 26,800 करोड़ की विकास योजनाओं का वादा किया। सभा का समापन ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ हुआ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता