ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण

Bihar Education News: छात्रा ने शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ से ऐसा सवाल किया...जिसे सुनकर दंग रह गए, दिया यह जवाब...

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ शिक्षा में सुधार को लेकर काम कर रहे हैं. शिक्षकों-छात्रों की समस्या के समाधान को लेकर कई कदम उठाए हैं. इ

Bihar Education News: छात्रा ने शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ से ऐसा सवाल किया...जिसे सुनकर दंग रह गए, दिया यह जवाब...
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ शिक्षा में सुधार को लेकर काम कर रहे हैं. शिक्षकों-छात्रों की समस्या के समाधान को लेकर कई कदम उठाए हैं. इसी कड़ी में हर शनिवार शिक्षक-शिक्षा से जुड़े 10 सवालों का जवाब भी दे रहे हैं. शिक्षा की बात-हर शनिवार के एपिसोड-7 में आज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के सामने एक बच्ची ने सवाल किया, जिसे सुनकर एसीएस दंग रह गए। 

चेकिंग के समय सबकुछ ठीक-ठाक कहने को कहा जाता है 

एक छात्रा अनिता कुमारी ने एक गंभीर सवाल पूछा. छात्रा ने एसीएस से कहा कि, मेरे स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है. जब भी मेरे स्कूल में चेकिंग वाले सर या मैम आती हैं, तो टीचर बोलते हैं की कॉपी-किताब निकाल लो, चेकिंग वाले आए हुए हैं. वे कुछ भी पूछें तो कह देना कि सब होता है. 

यह गलत है...शिक्षकों में जिम्मेदारी होनी चाहिए- एसीएस  

छात्रा के सवाल पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जवाब दिया कि, यह तो गलत है. चेकिंग क्या है... रोज होनी चाहिए. शिक्षकों को रिस्पांसिबिलिटी होनी चाहिए, चेकिंग हो या नहीं हो कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए. सभी टीचर्स को पढ़ना चाहिए, चेकिंग हो या नहीं हो, इससे क्या मतलब है ? सभी शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए.