ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

गृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार सरकार ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के लिए डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विधि मंत्री संजय सिंह 'टाइगर' को सदस्य नामित किया है। वहीं मुख्य सचिव और गृह सचिव को परिषद का सलाहकार बनाया गया है।

Bihar News, Samrat Choudhary, Eastern Zonal Council, Vijay Kumar Choudhary, Sanjay Singh Tiger, Bihar Home Department, Eastern Regional Council, Bihar Cabinet, Chief Secretary Bihar, Home Secretary Bi
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के लिए सदस्य और सलाहकार की नियुक्ति किया है. इस संबंध में आज 5 अगस्त को गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.


विजय चौधरी और टाईगर को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

बिहार सरकार ने सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विधि मंत्री संजय सिंह टाईगर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य के तौर पर नामित किया है. इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है. साथ ही इस परिषद के सलाहकार के रूप में बिहार सरकार ने अपने मुख्य सचिव और गृह सचिव को नामित किया है. 


केंद्रीय गृह मंत्री होते हैं परिषद के अध्यक्ष 

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) राज्य पुनर्गठन अधिनियम,1956 के तहत गठित एक वैधानिक सलाहकार निकाय है.सदस्य राज्यों में बिहार, ओडिशा,झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है. इस परिषद का मुख्यालय प. बंगाल की राजधानी कोलकाता में है. केंद्रीय गृह मंत्री इस परिषद के अध्यक्ष होते हैं। सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री बारी-बारी से एक वर्ष के लिए इसके उपाध्यक्ष बनते हैं। 


पूर्वी क्षेत्रीय परिषद का कार्य मुख्य रूप से इन राज्यों के बीच आर्थिक और सामाजिक योजना में सहयोग बढ़ाना,अंतर-राज्यीय विवादों, सीमाओं और आर्थिक मामलों पर विचार-विमर्श करना और बुनियादी ढांचे, परिवहन, और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का समाधान खोजना है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता