ब्रेकिंग
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं

बिहार में दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा बढ़ी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को मिली Z सिक्योरिटी

Bihar Politics: बिहार सरकार ने दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके तहत विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि संवेदनशीलता और सुरक्षा इनपुट को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।


सरकार के इस निर्णय के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब उनके साथ उच्च स्तर की सुरक्षा टीम तैनात रहेगी, जिसमें प्रशिक्षित कमांडो शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है।


बता दें कि भारत में विशिष्ट व्यक्तियों (VIPs) को प्रदान की जाने वाली Z श्रेणी सुरक्षा एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, जो गंभीर खतरे की आशंका वाले लोगों को दी जाती है। इस सुरक्षा कवर को 24 घंटे हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है।


Z श्रेणी सुरक्षा में कुल लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें 4 से 6 NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) कमांडो शामिल होते हैं। इसके अलावा CRPF या ITBP के प्रशिक्षित जवान भी इस सुरक्षा घेरे का हिस्सा होते हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय घेरा प्रदान करती है, जिससे किसी भी संभावित जानलेवा हमले से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ एक एस्कॉर्ट वाहन भी दिया जाता है, जो VIP के काफिले के साथ चलता है।


इस सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर तय की जाती है और इसे CRPF या ITBP द्वारा लागू किया जाता है। Z श्रेणी सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है जिन्हें अत्यधिक खतरे की आशंका होती है। शीर्ष राजनेता, उच्च सरकारी अधिकारी या कुछ विशेष हस्तियों को Z श्रेणी सुरक्षा दी जाती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता