ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...

बिहार: डांसर को देख खुद को नहीं पाए रोक JDU के पूर्व विधायक, स्टेज पर कुर्ता उठाकर लगे नाचने

SIWAN: बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के दो नेता अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल हो या पूर्व जेडीयू विधायक श्या

बिहार: डांसर को देख खुद को नहीं पाए रोक JDU के पूर्व विधायक, स्टेज पर कुर्ता उठाकर लगे नाचने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में सत्ताधारी दल जेडीयू के दो नेता अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल हो या पूर्व जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह, डांस देखकर दोनों खुद को रोक नहीं पाते हैं। कई ऐसे मौके आए जब दोनों नेता बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ चुके हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां JDU के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह का डांस लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में सीवान के ब़ड़हरिया से जेडीयू के विधायक रहे श्याम बहादुर सिंह डांसर के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। स्टेज पर चढ़े श्याम बहादुर सिंह भोजपुरी गाने 'दारु बाजारु ह चढ़ जाला हो' पर कुर्ता उठाकर डांसर के साथ झूम रहे हैं। वायरल वीडियो बीते 1 जनवरी की रात का बताया जा रहा है। सीवान के तरवारा बाजार में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें पूर्व जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह बतौर अतिथि के तौर पर पहुंचे हुए थे।


इस मौके पर ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। स्टेज पर डांसर डांस कर रही थी, जिसे देखकर पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाए। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर फसे सोशल मीडिया से शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

टैग्स