ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Bihar Politics: “बेसुध सीएम के नेतृत्व में दहशत का दौर”, नीतीश सरकार पर तेजस्वी तंज

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था का संकट गहराता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और सत्ता संरक्षित अपराधियों के खिलाफ तीखे शब्दों में हमला बोला है।

Tejashwi Yadav
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था का संकट गहराता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और सत्ता संरक्षित अपराधियों के खिलाफ तीखे शब्दों में हमला बोला है। 


तेजस्वी यादव ने अपने X ( पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर हमाला बोला है और उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि “बेसुध और थके हारे मुख्यमंत्री की अगुवाई में “विजय होकर सम्राट बने बीजेपी के गुंडे” अब बिहार में खून की नदियां बहा रहे है। अचेत और बीमार मुख्यमंत्री को होश ही नहीं है कि सत्ता संरक्षित अपराधी अब सीधे घर में घुसकर लोगों को मार रहे है।” 


उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अब इतनी दुर्बल हालत में हैं कि उनके पास जनता की सुरक्षा का ध्यान रखने या अपराधियों को नियंत्रित करने की शक्ति नहीं बची है। उन्होंने आगे सभी अपराध के मामले को भी गिनाया है-


ये है ताजा अपराध की ताजा खबर! 

पटना में भाई-बहन की हत्या

मधेपुरा में युवक की हत्या 

कटिहार में किसान की हत्या 

समस्तीपुर में महिला की हत्या

बांका में युवक की गोली मार हत्या

बेगूसराय में युवक की अपहरण बाद हत्या

भभुआ में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

सिवान में 25 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या

पटना में डिलीवरी बॉय की घर में घुस गोलीमार हत्या 

गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की युवक की हत्या

मोतिहारी में घर में घुसकर गोली मार महिला की हत्या 

गोपालगंज में माफिया ने एक्साइज कान्स्टेबल की हत्या

पटना के बाढ़ में घर में सो रहे युवक की गोली मार हत्या

सीतामढ़ी में डबल मर्डर,2 युवकों की गोली मारकर हत्या