ब्रेकिंग
Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन

बिहार कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ एक्शन: एक को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाला, दूसरे से मांगा जवाब

PATNA: बिहार कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर एक को जहां पार्टी के 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है तो दूसरे को नोट

बिहार कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ एक्शन: एक को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाला, दूसरे से मांगा जवाब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर एक को जहां पार्टी के 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है तो दूसरे को नोटिस जारी कर प्रदेश नेतृत्व ने जवाब मांगा है।


दरअसल, पार्टी में रहकर दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने कमलदेव नारायण शुक्ला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। अनुशासन समिति को यह शिकायत मिली थी कि कमलदेव नारायण शुक्ला पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं।


वहीं कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी लाइन से हटकर मीडिया में बयान देनेवाले कांग्रेस नेता अरुण पाठक के खिलाफ एक्शन लिया है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। सतोषजनक जवाब नहीं देने पर पार्टी 6 वर्षो के लिए उनकी प्राथमिक सदस्यता को निलंबित कर देगी। कमेटी के इस एक्शन से पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है।