ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा?

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। इस ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने स्वागत किया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ां दांव खेलते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को करीब तीन गुना बढ़ा दिया है। अब राज्य की विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगों को 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन के तौर पर मिलेंगे। दोनों डिप्टी सीएम ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत किया है।


सीएम नीतीश कुमार के इस बड़े फैसले का स्वागत करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि को चार सौ रुपया से बढ़ाकर 1100 करने का काम सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद देता हूं। महिलाओ, बुजुर्गो और दिव्यांगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।


वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि जो पहले 400 रुपए मिलती थी, अब 1100 मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। महिला संवाद के दौरान लोगों द्वारा की गई मांग को पूरा करने का काम सरकार ने किया है।


उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। लोगों की मांग थी कि कम से कम एक हजार रुपए पेंशन दिया जाए लेकिन सरकार ने लोगों की मांग से बढ़कर 1100 रुपए हर महीने पेंशन के तौर पर विधवाओ, वृद्ध जनों और दिव्यांग जनों को देने का फैसला लिया है। हर पंचायत में विवाह भवन बनाने का फैसला भी लिया है। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य बड़े फैसले भी लिए हैं,जो बिहार के लोगों के लिए गौरवान्वित होने का दिन है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता