ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

बिहार की राजनीति में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द इस्तीफा देंगे? राज्यसभा को लेकर चर्चाओं के बीच जेडीयू नेता संजय झा के बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है और विपक्ष भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गया है।

Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे ? विधान परिषद की सीट कब छोड़ेंगे ? इसको लेकर राजनीतिक चर्चा कई दिनों से जारी थी. राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस तरह के सवाल लगातार उठ रहे थे. अब इन चर्चाओं पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार कब पद छोड़ रहे हैं. 


जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर स्टैंड क्लियर किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विधान परिषद सदस्य से इस्तीफे को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया पहले से तय है,14 दिनों में पद छोड़ देना है. उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने इसको लेकर तारीख पर मुहर लगा दी है।


उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू और नीतीश कुमार की पार्टी मजबूत स्थिति में है, इसलिए इस पर अनावश्यक सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। संजय झा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रूप से धरातल पर टिक नहीं पा रहे हैं, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।


संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने की तारीख को लेकर जो चर्चा चल रही है, उसके बारे में आपको बता दें कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके तहत 14 दिनों के अंदर इस्तीफा देना होता है। तो यह ठीक बात है कि वह 30 मार्च को इस्तीफा देंगे। हालांकि यह इस्तीफा सिर्फ MLC पद के लिए होगा न की नीतीश कुमार इस दिन सीएम पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। संजय झा ने सीएम से इस्तीफा देने को लेकर कोई तारीख नहीं बताया है, जबकि उनसे  पत्रकारों ने यह सवाल किया लेकिन संजय झा ने इस सवाल का जवाब फिलहाल नहीं दिया है।


गौरतलब हो कि संविधान में प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति बिना निर्वाचन के भी छह महीने तक बिहार का मुख्यमंत्री रह सकता है (जानकारी के लिए- मतलब बिना विधान परिषद का सदस्य रहते हुए (किसी सदन का सदस्य न रहते हुए भी) ऐसे में नीतीश छह महीने तक बिहार के सीएम रह सकते हैं। यानी यह नहीं कहा जा सकता है कि 30 मार्च को वे इस्तीफा देते भी हैं तो इसके साथ ही सीएम की कुर्सी से भी हट जाएंगे।