ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकटकैबिनेट विस्तार से पहले अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, बोले संजय गांधी..उनके आने की जानकारी हम लोगों को भी नहीं थीविक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकटकैबिनेट विस्तार से पहले अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, बोले संजय गांधी..उनके आने की जानकारी हम लोगों को भी नहीं थी

Bihar Politics: 'बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे' बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान ने उठा दिए सवाल, NDA में सब ठीक है?

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर अब लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी नीतीश सरकार से सवाल पूछे हैं। चिराग ने पूछा, "बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?" एनडीए में सब ठीक है या नहीं, इस पर सियासी हलचल तेज है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्ष के साथ साथ अब सरकार में शामिल दल भी अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने लगे हैं। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं अब सरकार के सहयोगी दल भी बिहार की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। लोजपा चीफ चिराग पासवान ने नीतीश सरकार से पूछ दिया है कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है?


दरअसल, पिछले दिनों राजधानी पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की उनके घर से सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पटना में एक के बाद एक कारोबारियों की हत्या हो रही है। लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है ही अब सरकार के सहयोगी दल भी बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। पिछले दिनों लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।


अब लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने भी बिहार सरकार से सवाल पूछ दिया है। चिराग ने एक्स पर एक लाइन का पोस्ट डालकर अपनी ही सरकार से सवाल पूछ दिया है। चिराग ने एक्स पर लिखा, “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे ? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?” चिराग से इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चिराग पासवान क्या करने वाले हैं और क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है? 


चिराग पासवान से पहले उनकी पार्टी के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा ने बिहार में लगातार कारोबारियों की हो रही हत्या पर सवाल उठाए थे। राजेश वर्मा ने नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया था। जिसके बाद जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा था कि चिराग पासवान को गठबंधन में साथ रहना है या नहीं वह खुलकर बताएं। इससे पहले चिराग पासवान के बहनोई अरूण भारती ने भी बिहार में आपराधिक घटनाओं की गिनती गिनाई थी और कहा था कि राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं बन सकते हैं। अब चिराग पासवान ने भी बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठा दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें