ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 6 मई को कैबिनेट बैठक करेंगे, जिसमें कई अहम विकास योजनाओं और विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंत्रिपरिषद का विस्तार करने से पहले कैबिनेट की एक और बैठक बुला ली है। दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सम्राट 6 मई को कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दे सकती है।


दरअसल, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार 6 मई को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में यह बैठक आयोजित होगी। बैठक में विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगेगी।


इससे पहले 29 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 63 अहम प्रस्तावों पर सरकार की मंजूरी मिली थी। सरकार ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी थी। इस उद्यान के संचालन के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का नामकरण पटना जू प्रबंधन एवं विकास समिति कर दिया गया था। 


इसके साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर सरकार की स्वीकृति मिली थी। इससे पहले 22 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की पहली मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र यादव मौजूद रहे थे।


बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्रियों की लिस्ट लेकर वह दिल्ली गए हैं, जहां बीजेपी आलाकमान की तरफ से मंत्रियों के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है और सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता