ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, क्या हुई बात?

Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई।

Bihar Politics
नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नए आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर उनसे भेंट की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 25 से 30 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।


दरअसल, बिहार में नई सरकार का गठन तो हो चुका है लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। कैबिनेट का विस्तार नहीं होने से फिलहाल सभी विभागों का काम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके दोनों डिप्टी सीएम देख रहे हैं। इस बीच कैबिनेट की दो बैठकें भी आयोजित की जा चुकी है और विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की स्वीकृति भी मिली है।


उधर, कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष हमलावर है और इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि एनडीए के अंदरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि कैबिनेट के विस्तार में देरी हो रही है। जिसके कारण विकास के काम बाधित हो गए हैं।


कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार के 7 सर्कूलर रोड आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। 


सूत्रों को मुताबिक, सीएम सम्राट चौधरी मंत्रियों की लिस्ट लेकर जल्द ही दिल्ली कूच कर सकते हैं। कैबिनेट विस्तार को लेकर कल जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता