ब्रेकिंग
बांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगे

बिहार में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, पटना के गांधी मैदान में मंत्रियों के भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी

Bihar Politics: बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होगा. पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों का भव्य शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को होने जा रहा है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्री शपथ लेंगे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर एनडीए के कई शीर्ष नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।


मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने एनडीए के सहयोगी दलों जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, हम के जीतन राम मांझी और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान से भी चर्चा की। दिल्ली से लौटने के बाद वे पटना पहुंचे, जहां प्रशासन ने गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं।


वर्तमान में मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में केवल दो मंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं, जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। बिहार विधानसभा में अधिकतम 30 मंत्रियों की व्यवस्था है, ऐसे में इस विस्तार में भाजपा, जदयू के साथ-साथ एनडीए के अन्य सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व मिलना है।


गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है, हालांकि अधिकारी अभी आधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह कार्यक्रम राजभवन में हुए सादे शपथ ग्रहण से अलग एक बड़ा और भव्य आयोजन होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता