ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Bihar News: बिहार भाजपा में अब नए प्रभारी की होगी नियुक्ति, BJP नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में प्रभारी-सह प्रभारी के नामों का किया ऐलान,जानें....

बिहार प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने यूपी के साथ पंजाब और गुजरात में भी नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है।

Bihar BJP, Vinod Tawde, विनोद तावड़े, बिहार भाजपा प्रभारी, BJP Bihar, BJP Uttar Pradesh, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, नितिन नवीन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा प्रभारी नियुक्ति, जगदीश पटेल, सतीश पूनि
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार भाजपा में अब नए प्रभारी की नियुक्ति हो गई. वर्तमान प्रभारी को अब यूपी की कमान सौंपी गई है. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. लिहाजा राष्ट्रीय महामंत्री व अब तक बिहार प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने नई कमेटी बनाने के बाद राज्यों का प्रभारी भी नियुक्त किया है. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेतृत्व का उत्तर प्रदेश पर फोकस है. उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है. इसके साथ ही पंजाब और गुजरात में भी प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति हुई है. राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है.


उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार के प्रभारी रहे विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है.ये वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद हैं. सह प्रभारी के रूप में जगदीश ईश्वर भाई पटेल (राष्ट्रीय मंत्री) की नियुक्ति की गई है. पंजाब में भी चुनाव होने हैं. लिहाजा वहां पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सतीश पुनिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है. गुजरात में प्रभारी के रूप में तरुण चुग सांसद और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी हैं, उनकी नियुक्ति की गई है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता