ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Bihar News: बिहार बीजेपी की 38 सदस्यीय नई टीम घोषित, मिथिला के लाल राजेश झा ‘राजू’ बने प्रदेश महामंत्री...

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है। कमेटी में 38 पदाधिकारियों को जगह मिली है। मिथिला के नेता Rajesh Jha को प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है,

Bihar BJP, Sanjay Saraogi, Rajesh Jha Raju, Bihar BJP State Committee, BJP Bihar News, हरिभूषण सिंह बचौल, बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री, मिथिला बीजेपी नेता, Bihar Politics, BJP State Executive Bihar, S
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार बीजेपी की प्रदेश कमेटी का गठन कर दिया गया है। अध्यक्ष संजय सरावगी ने कमेटी में 14 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री ,14 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, 2 सह कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और 1 नेता को कार्यालय मंत्री के रूप में नियुक्त किया है. इस तरह से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की कमेटी में कुल 38 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

राजेश झा राजू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  

बिहार भाजपा ने इस बार मिथिला के लाल राजेश झा उर्फ राजू झा को बड़ी जिम्मेदारी दी है. इन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने जिन 5 नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया है, उनमें राजेश झा उर्फ राजू झा भी शामिल हैं. राजेश झा मिथिला से आते हैं. ये पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. बूथ अध्यक्ष से लेकर विधानसभा प्रभारी व अन्य जिम्मेदारी को बखूबी निभा चुके हैं. अब प्रदेश अध्यक्ष ने महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है.  

प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट में सबसे पहला नाम बीजेपी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक हरिभूषण सिंह बचौल का है। उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।  इसके साथ ही राजेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान को प्रदेश अपाध्यक्ष के तौर पर टीम में जगह दी गई है।

इनके अलावा अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शिला कुशवाहा, बलराम मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रिति शेखर, नितिन अभिषेक, राजेश झा उर्फ राजू झा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

वहीं सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेन्द्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा, दिवाकर सिंह प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सिन्हा को सह कोषाध्यक्ष और अंकुर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं अजय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा, निशा सिंह को महिला मोर्चा, रामसुमिरन सिंह को किसान मोर्चा, प्रमोद चंद्रवंशी को ओबीसी मोर्चा, सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा, निरंजन पंजीयार थारू को अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा और मो.महबुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता