ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

बिहार BJP के नए 'सम्राट' का पटना में जोरदार स्वागत, नित्यानंद ने सभी 40 सीटों पर किया जीत का दावा

PATNA: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नए सम्राट

बिहार BJP के नए 'सम्राट' का पटना में जोरदार स्वागत, नित्यानंद ने सभी 40 सीटों पर किया जीत का दावा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद आज पटना पहुंचे।  पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी के नए सम्राट का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सैय्यद शाहनवाद हुसैन सहित बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए कई जगहों पर कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर भी पहले से मौजूद कार्यकर्ता अपने नेता के इंतजार में खड़े थे। सम्राट चौधरी जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले बधाई देने वालों का तांता लग गया। बीजेपी के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में बुके लेकर नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे थे। 


इस दौरान सम्राट चौधरी एक-एक नेता से मिले और बधाई स्वीकार किया। सम्राट चौधरी को बधाई देने के लिए बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सैय्यद शाहनवाद हुसैन सहित बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामनाएं दी। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। 2024 के चुनाव में भाजपा 40 में से 40 सीट हासिल करेगी। नित्यानंद ने सभी चालीस सीटों पर जीत का दावा किया।


वही सम्राट चौधरी ने कहा कि नंदकिशोर जी ने कहा कि ये कांटों भरा ताज है। मंगल पांडेय ने कहा कि पूरा सहयोग करेंगे। राधामोहन ने कहा कि जनभावना का कद्र नेतृत्व ने किया। नित्यानंद ने कहाकि आपके पास लगातार संगठन को आगे बढ़ाने की ताकत है। संजय जायसवाल को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इन्होंने बीजेपी को शीर्ष तक पहुंचाने का काम किया। आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि बिहार में सिर्फ भाजपा ही जीतेगी। समता पार्टी को लेकर कहा कि मेरे पिता जी ने समता पार्टी बनाया और नीतीश जी ने कब्जा कर लिया। उस कब्जा को उखाड़ कर फेंक देंगे।


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार का नाम भी अब लेने में शर्म आता है। बिहार में ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में बिहार चल रहा है बिहार के लोगों को थकाने का काम वे कर रहे है। बिहार में नीतीश कुमार को हटा दिजिए और किसी मंडल या भाजपा के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिजिए मैं गारंटी देता हूं कि वे नीतीश कुमार से बेहतर काम करेगा। 


वही बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पहली बार जब सांसद बना था जो खुशी मिली थी आज वही खुशी सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मिल रही है। बीजेपी में किसी नेता को कोई पद नहीं मिलता सिर्फ दायित्व मिलता है। दायित्व का प्रभार मिलना ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की श्रेष्ठ उपलब्धि होती है। संजय जायसवाल ने सम्राट चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये। वही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के अंदर एक नया बदलाव करने में बीजेपी जुटी है। विजय सिन्हा ने इस दौरान अबकी बार भाजपा सरकार और सबका साथ सबका विकास के नारे लगवाये।  


टैग्स