ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

बिहार विधान परिषद में अंग्रेजी पर उखड़ गये नीतीश: कहा-हिन्दी को एकदम खत्म कर दीजियेगा क्या?

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विधान परिषद में अंग्रेजी पर हत्थे से उखड़ गये। उन्होंने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर से पूछा-एकदम हिन्दी को खत्म कर दीजियेगा क्या? इससे

बिहार विधान परिषद में अंग्रेजी पर उखड़ गये नीतीश: कहा-हिन्दी को एकदम खत्म कर दीजियेगा क्या?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विधान परिषद में अंग्रेजी पर हत्थे से उखड़ गये। उन्होंने सभापति देवेश चंद्र ठाकुर से पूछा-एकदम हिन्दी को खत्म कर दीजियेगा क्या? इससे पहले नीतीश कुमार किसानों के सम्मेलन में एक किसान के अंग्रेजी बोलने पर भी गर्म हो गये थे।


क्यों उखड़ गये नीतीश?

दरअसल बिहार विधान परिषद में एक डिस्प्ले बोर्ड लगा है. उसमें सदन में हो रही कार्यवाही की जानकारी दी जाती है. किस सदस्य को बोलना है, किसे कितना देर बोलना है. ये सारी जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर चलती रहती है. नीतीश कुमार सोमवार की दोपहर विधान परिषद के अंदर घुसे तो उनकी नजर डिस्प्ले बोर्ड पर पड़ी. वहां अंग्रेजी में जानकारी दी जा रही थी. इसके बाद नीतीश कुमार उखड़ गये।


 उन्होंने सभापति से कहा- “डिस्प्ले बोर्ड पर क्या लिखे हुए हैं. ऑनरेबुल लिख दिये हैं. क्या मतलब है साहब. स्पीकिंग टाइम लिखा हुआ है. इ सब का क्या अर्थ है. बिहार में इस तरह से क्यों लिखते हैं. काहे के लिए चलवाये हैं इ सब, फालतू चीज है. इसको ठीक कराइये. सब हिन्दी में रहना चाहिये. देखिये न, फिर अंग्रेजी में ही लिखे हुए हैं. एकदम हिन्दी को खत्मे कर दीजियेगा क्या. बताइये, इ सब ठीक कराइये.”


मुख्यमंत्री गर्म थे और आसन पर बैठे सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को जवाब नहीं सूझ रहा था. वे बार बार कह रहे थे कि ठीक कर लिया जायेगा. हिन्दी में अपलोड हो जायेगा. सभापति ने कम से कम पांच बार कहा कि ये ठीक हो जायेगा।


बता दें कि इससे पहले भी अंग्रेजी पर नीतीश गर्म हो गये थे. कृषि रोड मैप को लेकर राज्य सरकार ने पटना में किसानों का सम्मेलन बुलाया था. उसमें एक किसान ने अंग्रेजी में बोलना शुरू किया तो नीतीश मंच से ही उस पर गर्म हो गये. उन्होंने कहा कि बिहार में अंग्रेजी में भाषण नहीं चलेगा. एम.बी.ए पास कर खेती करने किसान को अंग्रेजी में भाषण रोक कर हिन्दी में बोलना पड़ा था।