ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार विधान परिषद चुनाव: संजय प्रसाद को मिल रहा पंचायती राज प्रतिनिधियों का साथ

LAKHISARAI: बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुंगेर,जमुई,लखीसराय, शेखपुरा स्थानीय कोटे वाली विधान परिषद की सीट पर उम्मीदवारों ने प

बिहार विधान परिषद चुनाव: संजय प्रसाद को मिल रहा पंचायती राज प्रतिनिधियों का साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुंगेर,जमुई,लखीसराय, शेखपुरा स्थानीय कोटे वाली विधान परिषद की सीट पर उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने को लेकर जेडीयू उम्मीदवार संजय प्रसाद लगातार पंचायती राज प्रतिनिधियों के बीच सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें पंचायती राज्य प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।


संजय प्रसाद ने आज जनसंपर्क अभियान चलाया और बैठक भी की। मुंगेर,जमुई,लखीसराय,शेखपुरा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड और चानन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संजय प्रसाद ने बैठक की। 


इस मौके पर जेडीयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, लखीसराय जिला परिषद अध्यक्ष रवि रंजन टनटन, बड़हिया प्रमुख पति सियाराम सिंह, जैतपुर मुखिया प्रतिनिधि राकेश, ऐजनी मुखिया प्रतिनिधि संदीप,गंगासराय मुखिया मेघु, लखीसराय पूर्व नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान समेत एनडीए के कार्यकर्ता और सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि के सम्मानित साथी मौजूद थे।


जदयू उम्मीदवार संजय प्रसाद के एजेंडे में क्षेत्र का विकास सबसे ऊपर है और विकास के नाम पर ही वे पंचायती राज प्रतिनिधियों का समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का जो विकास हुआ है, उसे पंचायत स्तर तक पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें