ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल पर JDU के समर्थन से बिहार के मुसलमान नाराज, MLA के बेटे रॉकी यादव को लोगों ने खदेड़ा

Bihar Politics: बिहार की बेलागंज विधानसभा में जदयू नेता रॉकी यादव को वक्फ संशोधन बिल के समर्थन के विरोध में ग्रामीणों ने गांव से खदेड़ दिया। महमूदाबाद सहित कई गांवों में "मुर्दाबाद" और "वापस जाओ" के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन हुआ।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के गया जिले की बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में जदयू नेता और विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने "वापस जाओ" और "रॉकी यादव मुर्दाबाद" के नारों के साथ विरोध दर्ज किया।


यह विरोध सिर्फ महमूदाबाद तक सीमित नहीं रहा। महमूदाबाद सहित कुल 5 गांवों में रॉकी यादव को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसका मुख्य कारण है लोकसभा में वक्फ संशोधन कानून पर जदयू द्वारा दिया गया समर्थन, जिससे स्थानीय मुस्लिम समुदाय में गहरा असंतोष है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संशोधन मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान और खानकाहों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के समय मनोरमा देवी और जदयू नेताओं ने भरोसा दिलाया था कि पार्टी इस बिल का विरोध करेगी, लेकिन जीत के बाद वादाखिलाफी कर समर्थन दे दिया गया।


लोगों ने इसे विश्वासघात बताते हुए कहा कि जदयू ने उनके धार्मिक और सामाजिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है। भारी विरोध के दौरान रॉकी यादव को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता