ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाजBihar News: बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब नक्शा पास कराना होगा आसान, 30 दिन में मिलेगी मंजूरीBihar News; बिहार में क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले! अब भारतीय टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लानBIHAR News: बिहार में बालू को लेकर बड़ा आदेश, 4 महीने तक नहीं होगा खनन; सरकार ने बनाई नई योजनाBihar News: बिहार में EV क्रांति की तैयारी! हर 50 KM पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी नई रफ्तारBihar News: अब पटना से मिनटों में पहुंचेंगे बिहार के ये मशहूर स्थल, हेलीकॉप्टर सेवा से बदलेगा पर्यटन का अंदाज

Bihar News: बड़बोलेपन में बूरे फंसे विधायक महबूब आलम, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेताया; बोलती हो गई बंद

KATIHAR: बड़बोलेपन में बंजरंग दल को लेकर गलत बयान देना बलरामपुर के माले विधायक महबूब आलम को भारी पड़ गया। विधायक ने बजरंग दल को गुंडा तत्व बताया था और गोलीकांड के लिए जिम्मेवार करा

Bihar News: बड़बोलेपन में बूरे फंसे विधायक महबूब आलम, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेताया; बोलती हो गई बंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बड़बोलेपन में बंजरंग दल को लेकर गलत बयान देना बलरामपुर के माले विधायक महबूब आलम को भारी पड़ गया। विधायक ने बजरंग दल को गुंडा तत्व बताया था और गोलीकांड के लिए जिम्मेवार करार दिया था। गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महबूब आलम को घेर लिया और उनको सख्त चेतावनी दी। इस दौरान माले विधायक सफाई देते रहे।


दरअसल, बीते दिनों मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के पिंडी गांव में जमीन जोतने को लेकर फायरिंग और हिंसा की घटना हुई थी। जिसमें गोली लगने से आदिवासी समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। माले विधायक महबूब आलम ने इस घटना के लिए बजरंग दल को जिम्मेवार बताया था और बजरंग दल को गुंडा तत्व करार दिया था।


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को माले विधायक का घेराव कर दिया और पूछा कि किस आधार पर उन्होंने बजरंग दल के खिलाफ ऐसी टिप्पणी की थी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे और विधायक महबूब आलम बैकफुट पर नजर आते दिखे। अपना पल्ला झाड़ते हुए विधायक ने मीडिया में उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।


मामला बिगड़ता देख सहायक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान विधायक महबूब आलम मीडिया की सवालों से बचते नजर आए। वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस्लामिक कट्टरपंथी और प्रतिबंधित पीएफआई जैसे संगठनों के खिलाफ विधायक कभी नहीं बोलते लेकिन सभी समाज के लोगों की सेवा करने वाले बजरंग दल के खिलाफ जहर उगलते हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता