ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बजट सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का प्रदर्शन, विधानसभा पोर्टिको में नारेबाजी

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने के पहले ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा पोर्टिको में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। आरजेड

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने के पहले ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा पोर्टिको में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। आरजेडी के विधायकों ने रोजगार, शिक्षा और नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर हाथों में बैनर पोस्टर लिए जमकर नारेबाजी की है। 

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र, ललित यादव, नवाज आलम, विजय प्रकाश, गुलाब यादव सहित दो दर्जन विधायकों ने सदन के पोर्टिको में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। आरजेडी विधायक कौन है हाथों में जो बैनर और पोस्टर ले रखा है उनमें सरकार से यह सवाल पूछा गया है कि युवाओं के लिए रोजगार कहां है। 

भाकपा माले के विधायकों ने नागरिकता संशोधन कानून और प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर हंगामा किया है बजट सत्र शुरू होने के पहले विपक्ष के इस हंगामे वाले तेवर से यह साफ हो गया है कि इस सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति विपक्ष ने बना रखी है।