ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

भूपेंद्र यादव पटना पहुंचे, JDU से अंतिम राउंड की बातचीत करेंगे

PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीए आज साझा तरीके से सीट बंटवारे का ऐलान करेगा, लेकिन उसके पहले जेडीयू के साथ बीजेपी के बड़े नेता

भूपेंद्र यादव पटना पहुंचे, JDU से अंतिम राउंड की बातचीत करेंगे
Anamika
2 मिनट

PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीए आज साझा तरीके से सीट बंटवारे का ऐलान करेगा, लेकिन उसके पहले जेडीयू के साथ बीजेपी के बड़े नेताओं की अंतिम राउंड की बातचीत होगी. इस बातचीत के लिए बिहार बीजेपी के संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव पटना पहुंच चुके हैं.


भूपेंद्र यादव के पटना पहुंचने के साथ ही बिहार के अंदर एनडीए खेमे में सरगर्मी तेज हो गई है. अब इंतजार इस बात का हो रहा है कि बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री आवास जाकर मीटिंग करेंगे या फिर जेडीयू के नेताओं के साथ बीजेपी के एक ठिकाने पर अंतिम राउंड की बातचीत होगी. आपको बता दें कि दिल्ली में 2 दिनों तक रहने के बाद भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस वापस से पटना आए हैं. देवेंद्र फडणवीस सोमवार की रात को ही पटना आए थे. उनके साथ संजय जयसवाल और सुशील मोदी भी पटना पहुंचे थे और आज सुबह भूपेंद्र यादव वापस आए हैं.

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जो गुत्थी उलझी हुई है उसे सुलझाने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है. बीजेपी और जेडीयू के नेता कई दौर में बातचीत कर चुके हैं और अलग-अलग दोनों दलों के नेताओं ने भी मंथन किया है, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि अब तक गतिरोध खत्म नहीं हो पाया है. पहले चरण के लिए नामांकन की तारीख नजदीक आ चुकी है लेकिन साझे तौर पर सीट बंटवारे की घोषणा अभी बाकी है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan

FirstBihar संवाददाता