ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

भोजपुरी स्टार निरहुआ ने किया नामांकन, आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में BJP ने बनाया है उम्मीदवार

DESK : भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है. आजमगढ़ लोक सभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है और बीजेपी ने इस सीट पर दिनेश लाल निरहुआ को

भोजपुरी स्टार निरहुआ ने किया नामांकन, आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में BJP ने बनाया है उम्मीदवार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है. आजमगढ़ लोक सभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है और बीजेपी ने इस सीट पर दिनेश लाल निरहुआ को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है. पिछले साल 2019 में इसी सीट पर निरहुआ सपा के नेता अखिलेश यादव से बुरी तरह हार गए थे. तब निरहुआ को दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उनका मुकाबला अखिलेश यादव के भाई और मुलायम परिवार के ही धर्मेंद्र यादव से होगा.


आजमगढ़ लोक सभा सीट पर अपना नामांकन करने पहुंचे दिनेश लाल निरहुआ ने कहा है कि पिछली बार शायद कोई कमी रह गई होगी. इसलिए जनता ने उन्हें नापसंद कर दिया. लेकिन हार के बावजूद वह लगातार आजमगढ़ के लोगों से जुड़े रहे. यहां आना जाना होता रहा और उन्होंने महसूस किया कि अब आजमगढ़ के लोगों से उनका एक खास रिश्ता बन गया है. बीजेपी ने बुरी तरह से शिकस्त खाने के बावजूद निरहुआ को दूसरी दफा इस सीट पर मौका दिया है. आजमगढ़ सीट की पहचान सपा के गढ़ के तौर पर होती रही है. लेकिन क्या निरहुआ इस बार बाजी पलट पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है.


लोकसभा चुनाव के दौरान साल 2019 में यूपी के अंदर बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. बीजेपी के सबसे ज्यादा सांसद यूपी से जीतकर ही लोकसभा पहुंचे. लेकिन मोदी लहर के बावजूद निरहुआ को आजमगढ़ में हार का सामना करना पड़ा. अब अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है. इस सीट पर लोकसभा चुनाव हो रहा है और एक तरफ अखिलेश के छोटे भाई धर्मेंद्र यादव हैं तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश के हाथों पहले ही हार का मुंह देख चुके दिनेश लाल निरहुआ है.

टैग्स