ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! आसनसोल से मिल सकता है टिकट

DESK: सूत्रों के हवाले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। आसनसोल से अक्षरा को टिकट मिल सकता है। इसे लेकर अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! आसनसोल से मिल सकता है टिकट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सूत्रों के हवाले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। आसनसोल से अक्षरा को टिकट मिल सकता है। इसे लेकर अक्षरा सिंह लगातार बीजेपी के संपर्क में हैं। लेकिन अभी बीजेपी की तरफ से हरी झंडी नहीं मिल पाई है।


 उम्मीद जतायी जा रही है कि एक दो दिन में यह क्लियर हो जाएगा कि बीजेपी अक्षरा सिंह को आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाती है या नहीं। बता दें कि बीजेपी ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह का भी नाम शामिल था। पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन अगले दिन 3 मार्च को पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट ठुकरा दिया। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका एलान किया था। 


अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह ने बताया कि अभी तक इस विषय पर हम कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं। हम समाज के हर वर्ग का मनोरंजन करते हैं। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे गणमान्य लोगों का आग्रह होता है तब देखेंगे। बीजेपी की फैसला सर्वमान्य है। हमारा पूरा परिवार सामाजिक कार्यों में संलिप्त है। हमलोग अपनी औकाद के अनुसार सामाजिक कार्यों में जुड़े रहते हैं। 


सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पवन सिंह ने लिखा है

“भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.”


रातो-रात बदला मिजाज

बता दें कि शनिवार की शाम बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाने का एलान किया था. इसके बाद पवन सिंह ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया था. मीडिया को दिये गये इंटरव्यू में पवन सिंह ने पार्टी का आभार जताते हुए मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान किया था. पवन सिंह ये भी कह रहे थे कि उनकी जड़े बंगाल से जुड़ी है. उनके पिता बंगाल में ही नौकरी करते थे. इसलिए बंगाल से चुनाव लड़ कर उऩ्हें खुशी होगी.


पवन सिंह के करीबी सूत्रों के मुताबिक भोजपुरी कलाकार को बिहार के आरा संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलने की उम्मीद थी. उन्हें लग रहा था कि आऱा के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह का टिकट कटेगा और वे वहां से दावेदार होंगे. लेकिन भाजपा ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने को कहा, जहां अच्छी खासी तादाद में बिहारी वोटर हैं. फिलहाल इस सीट से बिहार के निवासी और फिल्म कलाकार शत्रुध्न सिन्हा सांसद हैं.


टैग्स