ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

माले विधायक मनोज मंजिल सदर अस्पताल में एडमिट नवजात शिशु को देखने पहुंचे, कहा- SNCU के विकास के लिए सदन में उठाएंगे सवाल

ARRAH: माले विधायक मनोज मंजिल आज आरा सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भर्ती फरका बीमारी से ग्रसित बच्चे से मिले और डॉक्टर से उसकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हों

माले विधायक मनोज मंजिल सदर अस्पताल में एडमिट नवजात शिशु को देखने पहुंचे, कहा- SNCU के विकास के लिए सदन में उठाएंगे सवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: माले विधायक मनोज मंजिल आज आरा सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में भर्ती फरका बीमारी से ग्रसित बच्चे से मिले और डॉक्टर से उसकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे SNCU के विकास के लिए सदन में सवाल उठाएंगे। 


माले विधायक मनोज मंजिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे क्षेत्र से पटना जा रहे थे तभी उन्हें यह सूचना मिली कि आरा सदर अस्पताल में नहसी गांव की सरिता देवी ने शनिवार की देर रात एक बच्चे को जन्म दिया है। जिसे फरका की बीमारी है। बच्चे के पिता विकास कुमार से मिले। जिसके बाद उन्होंने पेडियाट्रिशन डॉक्टर अजय पांडेय से भी मुलाकात की। 


डॉक्टर ने बताया कि नवजात शिशु को फ़रका की बीमारी है। जिसे आरा सदर अस्पताल के SNCU में इलाज चल रहा हैं। हमारी कोशिश है कि बच्चा जल्द स्वस्थ हो जाए।. बता दें कि आरा सदर अस्पताल के SNCU में सिर्फ 15 बेड है और 4 फोटोथेरेपी  बेड है। 6 डॉक्टर की जगह 3 डॉक्टर और 9 GNM की जगह 6 JNM की यहां तैनाती हैं।


माले विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि जिला लेवल के इस अस्पताल में 15 बेड का SNCU का होना काफ़ी नहीं है। कम से कम 30 बेड का SNCU होनी चाहिए ताकि निजी अस्पताल से लोगों को ख़ासकर ग़रीब परिवारों को छुटकारा मिल सकें और पैसे के अभाव में किसी की जान संकट में ना फंसे। उन्होंने यह भी कहा कि आरा के नवजात शिशु अस्पताल SNCU के डेवलपमेंट के लिए वे विधानसभा के बजट सत्र में सवाल उठाएंगे। अस्पताल के विकास की मांग सरकार से करेंगे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता