ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बड़ी खबर: HAM नेता दानिश रिजवान गिरफ्तार, सुषमा बड़ाईक को गोली मारने का है आरोप

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां झारखंड पुलिस ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिजवान पर रांची स्थित अर

बड़ी खबर: HAM नेता दानिश रिजवान गिरफ्तार, सुषमा बड़ाईक को गोली मारने का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां झारखंड पुलिस ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिजवान पर रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक को गोली मारने का आरोप है।


दरअसल, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले महिला ने हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को आरोपित बनाया था। इसी मामले में रांची से आई पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। 


दानिश रिजवान आरा टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला के निवासी हैं। रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन थाना के सहयोग से आरा कोर्ट के पास से हम प्रवक्ता को धर दबोचा। झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया में लगी हुई है। इधर, हम नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर तक खलबली मची रही।


बता दें कि बीते 13 दिसंबर 2022 को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास हाई कोर्ट जा रही सुषमा बड़ाईक को दो गोलियां दागकर फरार हो गए थे। गंभीर हालत घायल सुषमा बड़ाईक को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी मामले में झारखंड पुलिस की टीम ने आरा से दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है।