ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

ललन सिंह ने लालू-राबड़ी पर बोला बड़ा हमला.. इनके शासनकाल में अरबों की बेनामी संपत्ति की जाती थी अर्जित

PATNA: भोजपुर के CDPO और सेविका पर निगरानी ने कार्रवाई की है। निगरानी ने दोनों को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष

ललन सिंह ने लालू-राबड़ी पर बोला बड़ा हमला.. इनके शासनकाल में अरबों की बेनामी संपत्ति की जाती थी अर्जित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  भोजपुर के CDPO और सेविका पर निगरानी ने कार्रवाई की है। निगरानी ने दोनों को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई पर  JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सुशासन की सरकार में भष्टाचारियों की खैर नहीं है। ललन सिंह ने इस दौरान बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की स्थिति क्या थी यह किसी से छिपी नहीं है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर हमला बोला। ललन सिंह ने ट्वीट कर यह लिखा है कि "एक समय था जब बिहार में पति-पत्नी की सरकार थी, अधिकारियों को टारगेट दिया जाता था, उनके माध्यम से जनता से वसूले गए टैक्स के रुपये से अरबों की बेनामी संपत्ति अर्जित की जाती थी। आज मा. मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar  जी का सुशासन है, भ्रष्टाचारियों की तो खैर नहीं । 


गौरतलब है कि भोजपुर के तरारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजू कुमारी और पिकरहट्टा पंचायत की सेविका रीता देवी को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा 12 अगस्त 2021 को कांड संख्या 031/ 2021 दर्ज किया गया था। 


भोजपुर के इमादपुर निवासी विकास पांडेय ने 5 अगस्त 2021 को निगरानी में शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमें तरारी की सीडीपीओ मंजू कुमारी के द्वारा पीड़ित विकास पांडेय की मां आंगनबाड़ी सेविका नीलम देवी से आंगनबाड़ी केंद्र की आठ माह की क्रय पंजी पर हस्ताक्षर करने के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह की दर से 20 हजार रुपये बतौर घूस की मांग की जा रही थी। 


इस बात की शिकायत के बाद निगरानी ने मामले की जांच शुरू की। निगरानी ब्यूरो के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में रिश्वत मांगे जाने के आरोप को प्रथमदृष्टया सत्य पाया गया। जिसके बाद अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक कुमारी किरण पासवान के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। इस दौरान मंजू कुमारी और रीता देवी को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।