ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भीषण सड़क हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

DESK: बिहार के लखीसराय में बीते दिनों सड़क हादसे में एक साथ 9 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी वही कैमूर में भी दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई थी। सड़क हादसों में

भीषण सड़क हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बिहार के लखीसराय में बीते दिनों सड़क हादसे में एक साथ 9 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी वही कैमूर में भी दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई थी। सड़क हादसों में एक साथ कई लोगों की मौतें हो रही है। इस बार 14 लोगों की एक साथ मौत सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश में हुई है। जहां डिंडोरी के बड़झर घाट के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन के पलटने से एक साथ 14 लोगों की जान चली गयी वही इस हादसे में 20 लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिसमें 6 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।  


घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायल 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  सभी घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। बताया जाता है कि देर रात शाहपुरा थाना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर सभी पिकअप से अम्हाई देवरी गांव लौट रहे थे तभी डिंडोरी के बड़झर घाट के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गयी। वही 20 लोग घायल हो गये। इनमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। 


इस घटना पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने शोक जताते हुए कहा कि डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घोषणा किया कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। पीएम ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे. साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है.









टैग्स