ब्रेकिंग
क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज

भारतीय नहीं है बाबा रामदेव, बोले JDU नेता ... मोदी को पाकिस्तान से लग रहा डर तो फ़ौज में दें मुसलमानों को 30% जगह

NAWADA : जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी अपने किसी न किसी बयानों को लेकर हमेशा से सुर्ख़ियों मन बने रहते हैं। अब उनका एक और बयान बिहार की राजनीतिक गलियारों

भारतीय नहीं है बाबा रामदेव, बोले JDU नेता ... मोदी को पाकिस्तान से लग रहा डर तो फ़ौज में दें मुसलमानों को 30% जगह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी अपने किसी न किसी बयानों को लेकर हमेशा से सुर्ख़ियों मन बने रहते हैं। अब उनका एक और बयान बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें उन्होंने बाबा रामदेव और पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव को गैर भारतीय कह डाला है।  इतना ही उन्होंने इनका कनेक्शन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा तक से बता दिया है। 


दरअसल, नवादा में मरकजी इदारा-ए-शरिया की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।  इसी कार्यक्रम में शिरकत करने जेडीयू नेता और पूर्व एमएलसी वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने  पीएम मोदी, रामदेव बाबा और बाबा बागेश्वर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, बाबा रामदेव भारतीय नहीं हैं।  उसका कनेक्शन पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से है। उसके पास इतनी संपत्ति कहा से आई इस बात की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि, बाबा रामदेव को जो जमीन दी गई है और जितना उसका प्रोडक्ट है,वह कहां-कहां से बनकर आ रहा है इसकी जांच होनी चाहिए। 


इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम को अगर पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो सिर्फ 30 परसेंट फौज में मुसलमानों को जगह दी जाए। जब पाकिस्तान मिसाइल बनाकर भारत को दिखा रहा था तो कोई नागपुर से बाबा जवाब देने नहीं आए थे बल्कि एक मुसलमान का बेटा ही सामने आया था जिसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम था। इसी तरह यदि फौज में 30 परसेंट मुस्लिम को जगह दी जाएगी तो पाकिस्तान आंख नहीं दिखा पाएगा। 


वहीं, इस दिनों सनातन धर्म और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात को लेकर सुखियों में आए बाबा बागेश्वर को लेकर गुलाम रसूल ने कहा कि, पता नहीं वह कौन है, क्या है. उसके बारे में हम नहीं जानते हैं। लेकिन, हम देश के संविधान और अदालत को जानते हैं और इस तरह के बहरूपिया की जगह हमारे देश में नहीं है।  कोई भी  कपड़ा और मेकअप कर हमारे देश को गुमराह नहीं कर सकता है।