ब्रेकिंग
तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर✦तिरहुत शिक्षक MLC चुनाव: BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह को मिला जीत का सर्टिफिकेट, 594 वोटों से दर्ज की जीत✦ आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश, यूपी-एमपी और बिहार में भी अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अर्नब✦सारण शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत, BJP से बगावत कर लड़ा था चुनाव✦दरभंगा एमएलसी चुनाव: अफवाह फैलाने वालों पर डीएम नाराज, शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय आगे, कांग्रेस के मदन मोहन झा पीछे✦दरभंगा MLC शिक्षक चुनाव: हैट्रिक की राह में मदन मोहन झा को झटका! बोले..आधे घंटे में साफ होगी तस्वीर

भारी बारिश में पटना की सड़कों पर चली VIP की नाव, युवा नेता संतोष सहनी ने निकाला शांति जुलूस

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा आज अपने चुनाव चिन्ह ‘नाव’ के प्रचार- प्रसार और युवाओं को बिहार में बदलाव लाने को प्रेरित करने के लिए भारी बारिश के बीच राजधानी प

भारी बारिश में पटना की सड़कों पर चली VIP की नाव, युवा नेता संतोष सहनी ने निकाला शांति जुलूस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा आज अपने चुनाव चिन्ह ‘नाव’ के प्रचार- प्रसार और युवाओं को बिहार में बदलाव लाने को प्रेरित करने के लिए भारी बारिश के बीच राजधानी पटना में युवा नेता संतोष सहनी के नेतृत्व में शांति जुलूस निकला गया. शांति जुलूस यात्रा प्रधान कार्यालय पटना से चुनाव चिह्न नाव छाप ब्रांडिंग गाड़ी एवं सैकड़ो वाहन के साथ भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, लोहानीपुर, राजेंद्र नगर पुल, मलाई पकरी से कॉमर्स कॉलेज, बहादुरपुर, राजेंद्र नगर स्टेडियम, मछुआ टोली,उपरी पीरबहोर, गांधी मैदान पटना राजापुर पुल होते हुए दीघा तक निकाला गया. जहाँ रास्ते में कई जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया.


इस मौके पर संतोष सहनी ने कहा कि बिहार को अब नया और युवा नेतृत्व चाहिए, जो सिर्फ महागठबंधन ही दे सकता है. एक ऐसा नेतृत्व जो युवाओं को रोजगार दे. बिहार को नये विजन के साथ विकास के पथ पर लेकर जाये. सहनी ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के नेतृत्व में बिहार में बदलवा लाने के लिए लगातार काम कर रही है. वे बिहार में पिछड़े समाज के युवाओं के नेता हैं. उनके निर्देशानुसार ही विकासशील इंसान पार्टी के द्वारा आज यह शांति मार्च निकला गया.   


इस मौके पर पार्टी के युवा नेता संतोष सहनी, आनंद मधुकर यादव, विकासशील छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास बॉक्सर, पटना जिलाध्यक्ष अर्जुन सहनी,पटना जिला युवा अध्यक्ष नागेंद्र सहनी, पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव, आदित्य सहनी, नीतीश कुमार, प्रदुमन बेलदार, शशि रंजन कुमार,मनोज साहनी उर्फ लवली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

टैग्स