ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

भारत मंडपम में स्वागतम .... आज से शुरू होगा G20 देशों का जुटान,इन मुद्दों पर होगी बातचीत

DELHI : विश्व के सबसे प्रभावशाली देशों का समूह जी20 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले दे

भारत मंडपम में स्वागतम .... आज से शुरू होगा G20 देशों का जुटान,इन मुद्दों पर होगी बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : विश्व के सबसे प्रभावशाली देशों का समूह जी20 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। 


दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन की बैठक के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा समेत ज्यादातर राष्ट्राध्यक्ष शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। 


इस शिखर सम्मेलन में समावेशी आर्थिक विकास, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, जलवायु वित्त पोषण से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा होगी। इस सम्मेलन में 40 देशों के नेता एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष स्वयं शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन इनके प्रतिनिधि मौजूद हैं।


वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने भरोसा जताया है कि जी20 शिखर सम्मेलन से संतुलित और समावेशी विकास की नई राह तय होगी। लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण, दुनिया  स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों को भी गति मिलेगी।


इधर, पीएम मोदी शनिवार को भारत मंडपम में नेताओं के लिए 'वर्किंग लंच' की भी मेजबानी करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।रात्रिभोज के मेनू पर, जी20 भारत के विशेष सचिव ने कहा कि औपचारिक जी20 रात्रिभोज में विश्व नेताओं के सामने 'भारत की पाक विरासत की विविधता' प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।