ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भारत को बदनाम कर रहे आजम-ओवैसी, गिरिराज बोले- देश विरोधी नारे लगते हैं तब जुबान क्यों नहीं खुलती

DELHI: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान द्वारा योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। रामपुर में एक सभा को संबोधित करने के दौरान आजम खान ने कहा है कि सरकार उनकी ज

भारत को बदनाम कर रहे आजम-ओवैसी, गिरिराज बोले- देश विरोधी नारे लगते हैं तब जुबान क्यों नहीं खुलती
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान द्वारा योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। रामपुर में एक सभा को संबोधित करने के दौरान आजम खान ने कहा है कि सरकार उनकी जान की दुश्मन बन गई है और उन्हें देश से निकालने की तैयारी की जा रही है। आजम खान के इस बयान को लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने आजम खान और ओवैसी पर एक साथ हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आजम खान और ओवैसी जैसे लोग भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जब भारत में देश विरोधी नारे लगते हैं उस वक्त इनकी जुबान नहीं खुलती है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि आजम खान भी ओवैसी का भाषा बोल रहे हैं। गुजरात के चुनाव में ओवैसी भी इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जितनी छूट अल्पसंख्यकों को है दुनिया में उतनी छूट किसी को नहीं है। आजम खान और ओवैसी जैसे लोग भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। CAA और NRC कानून के खिलाफ धर्म विशेष के लोगों ने पूरे देश में तांडव मचाया लेकिन उस वक्त न तो ओवैशी की जुबान खुली, न आजम खान की और ना ही केजरीवाल और कांग्रेस ने ही कुछ कहा।


उन्होंने कहा कि ओवैशी और आजम खान जैसे लोगों की जुबाव उस वक्त खुलती है जब भारत में देश विरोधी नारे लगते हैं और कहा जाता है कि भारत तेरे टुकड़े होंगे। ऐसे में आजम खान और ओवैसी जैसे लोग देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि सपा नेता आजम खान ने रामपुर में एक सभा के दौरान यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजम खान ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मेरी मुस्कुराहट क्यों छीन ली आपने, मेरी सांसे क्यों छीन ली आपने। 27 महीने की तन्हा कोठरी की कैद क्यों दी आपने। क्या गलती थी हमारी, हमरा क्या गुनाह था बताओ। सरकार मेरी जान की दुश्मन क्यों हो गई है’।