ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भाजपा विधायक ने 17 घंटे तक दिया धरना, तीन अधिकारियों पर FIR दर्ज

UTTAR PRADESH : कुव्यवस्थाओं को लेकर यूपी के बुलंदशहर में गांव नगलाकरन के गौशाला पर अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने करीब 17 घंटे तक धरना दिया. इससे पुलिस और प्रशासनिक अध

भाजपा विधायक ने 17 घंटे तक दिया धरना, तीन अधिकारियों पर FIR दर्ज
First Bihar
3 मिनट

UTTAR PRADESH : कुव्यवस्थाओं को लेकर यूपी के बुलंदशहर में गांव नगलाकरन के गौशाला पर अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने करीब 17 घंटे तक धरना दिया. इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. 


डीएम-एसएसपी, एडीएम, सीवीओ, एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. विधायक की डीएम से कड़ी नोकझोंक भी हुई. नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हो गया. लापरवाही और कुव्यवस्था को लेकर पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत पर एफआईआर दर्ज कराया गया है. सीवीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने पत्र भी लिखा है. डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर विधायक शांत हुए.  इस मामले को लेकर लखनऊ तक हलचल मची रही. 


बता दें कि विधायक संजय शर्मा ने डीएम से मिलकर नगलाकरन गौशाला की शिकायत की थी. इसके बाद विधायक ने नगलाकरन गांव में गौशाला के बाहर डेरा डाल दिया. वहां विधायक के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई.  जिसके बाद एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे. एडीएम ने विधायक को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन विधायक डीएम से ही वार्ता कर गौशाला में सुधार करवाने की और दोषियों पर कार्रवाई की बात पर अड़े रहे. विधायक पूरे 17 घंटों तक समर्थकों के साथ गौशाला के बाहर डटे रहे.


सुबह लखावटी ब्लॉक का पूरा अमला आ गया. सुबह करीब 6 बजे डीएम रविन्द्र कुमार गोशाला पहुंचे. यहां ग्रामीणों से पूछताछ की गई. ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं को हरा चारा नहीं मिल रहा है, जिस कारण उनकी मौत हो जा रही है. इस दौरान डीएम की विधायक से नोकझोंक हो गयी। डीएम ने बीडीओ को जमकर फटकर लगाई. डीएम ने विधायक को बताया कि मामले में ग्राम प्रधान विकास राघव, पशु चिकित्सक डॉ.चंद्रजीत सिंह, एडीओ पंचायत श्रीपाल सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. डीएम ने बताया कि गौशालयों में पशुओं के प्रति चारे और रखरखाव में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. जो भी दोषी पाए गए हैं उनपर एफआईआर दर्ज कराया गया है.