ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित, नवीन जिंदल निष्कासित

DESK : पैगम्बर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के मम्मले में भाजपा ने रविवार को कार्रवाई की है. भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.इसी मामले में पार्टी

भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित, नवीन जिंदल निष्कासित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : पैगम्बर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के मम्मले में भाजपा ने रविवार को कार्रवाई की है. भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.इसी मामले में पार्टी की दिल्ली इकाई ने अपने प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. वही यह मामला तूल पकड़ने लगा तो भाजपा ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है. किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती.


आपको बता दें बीते कई दिनों से पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर तो बबाल मचा हुआ ही था. देश-विदेश में भाजपा और उसके नेतृत्व को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे. ऐसे में बढ़ रहे विवाद को रोकने के लिए रविवार सुबह ही एक बयान जारी कर भाजपा ने साफ कर दिया कि पार्टी सर्वधर्म समभाव को मानती है. किसी भी धर्म का अपमान स्वीकार नहीं है. पार्टी का यह बयान महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया.


पार्टी ने सख्त कदम उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पार्टी सदस्यता और अन्य सभी दायित्वों से निलंबित कर दिया. जहां यह फैसला पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने लिया. समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने समिति के फैसले का लेटर जारी किया. इसमें कहा गया है कि शर्मा ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की राय के विपरीत जाकर विचार प्रस्तुत किए हैं. जो कि इसके संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है. आगे की जांच तक आपको पार्टी से तथा पार्टी की जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है.


टैग्स