ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

सीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?

Bihar Politics: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वायरल तस्वीर पर सफाई देते हुए कहा कि यह करीब पौने दो महीने पुरानी है। क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिलना सामान्य बात है और सवाल उठाने वालों से पूछा कि वे ऐसा करके क्

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी में मचे घमासान के बीच मनेर के विधायक और पार्टी के पुराने नेता भाई वीरेंद्र एक एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे फोटो में भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ खड़े दिख रहे हैं। उनके साथ एक और शख्स मौजूद है। मीडिया में खबरें आने के बाद भाई वीरेंद्र वायरल हो रहे फोटो की सच्चाई खुद बताई है।



आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और हम विधायक हैं, पौने दो महीना पहले का फोटो किसी ने वायरल कर दिया है। कुछ लोग हैं, रोहतास में उनके बहन की शादी है और उनके रिश्तेदार हैं। ऐसा करके क्या कहना चाहते हैं? क्या कोई विधायक मुख्यमंत्री ने नहीं मिल सकता है।



उन्होंने कहा कि हमारे दल के कई ऐसे लोग हैं जो क्षेत्र के विकास के लिए जाकर मुख्यमंत्री से मिलते हैं। हमारे नेता भी कई जगह मुख्यमंत्री के साथ बैठे नजर आते हैं तो उसको क्या कहिएगा। ये सब कुछ नहीं है। सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और हम विधायक है तो क्षेत्र के विकास के लिए जब जाना होगा मैं उनके पास जाउंगा।



आरजेडी विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल किया जा रहा है। अभी मैंने बाल छिलवाया है और उस फोटो में बाल नजर आ रहा है, दोनों में खुद अंतर कर लीजिए। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे आरजेडी में होने वाले बदलाव के बारे में पूछा तो भाई वीरेंद्र बीना कुछ बोले वहां से रवाना हो गए।



बता दें कि आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने हाल में में तेजस्वी यादव के करीबी कुछ नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और तेजस्वी यादव के नाम पर पैसों की वसूली करने समेत अन्य तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आरजेडी के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया था और जल्द ही नई टीम बनाने के ऐलान किया था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता