ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

शिवसेना के बाद जेडीयू का नंबर, आरजेडी का दावा - ब्लैकमेलर जेडीयू को बीजेपी किक करने वाली है

PATNA : महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में बिहार में भी कयासबाजी तेज कर दी है। आरजेडी ने दावा किया है कि शिवसेना के बाद अब जेडीयू एनडीए से बाहर होने वाला है। आरजेडी के विधायक और प्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में बिहार में भी कयासबाजी तेज कर दी है। आरजेडी ने दावा किया है कि शिवसेना के बाद अब जेडीयू एनडीए से बाहर होने वाला है। आरजेडी के विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि शिवसेना के बाद अब अगला नंबर जेडीयू का है। 


भाई वीरेंद्र ने कहा है कि जेडीयू की आशा ब्लैक मेलिंग पर टिकी हुई है और बीजेपी अब ज्यादा दिनों तक ब्लैकमेलर सहयोगी को साथ नहीं रखने वाली। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि  जब भी  जेडीयू अपने सहयोगी को कमजोर पाता है वह ब्लैक मेलिंग शुरू कर देता है। आरजेडी विधायक ने कहा है कि महाराष्ट्र से ज्यादा जरूरी बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की थी। बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है इसलिए यहां तत्काल राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। 


आरजेडी विधायक ने कहा है कि जेडीयू की हैसियत बीजेपी से आगे नहीं है। वह बीजेपी के कंधे पर सवार होकर 2020 का चुनाव पार लगाना चाहता है लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि आने वाले वक्त में बीजेपी जेडीयू को एनडीए से बाहर किक करने वाली है।