ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

भाई वीरेंद्र पर भड़क गए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, बेईमानी शब्द के इस्तेमाल पर विधानसभा में हंगामा

PATNA : बिहार विधान सभा में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र की टिप्पणी पर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा आज नाराज हो गए. दरअसल भाई विजेंद्र ने सदन में बेईमानी शब्द का इस्तेमाल किया. उन्ह

भाई वीरेंद्र पर भड़क गए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा, बेईमानी शब्द के इस्तेमाल पर विधानसभा में हंगामा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान सभा में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र की टिप्पणी पर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा आज नाराज हो गए. दरअसल भाई विजेंद्र ने सदन में बेईमानी शब्द का इस्तेमाल किया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के ऊपर ऐसी टिप्पणी की जिसको लेकर विजय कुमार सिन्हा नाराज हो गए. गुस्से में भड़के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने भाई बिरेंद्र को सीधी चेतावनी दे डाली. स्पीकर ने कहा कि सत्ता पक्ष के मंत्री हो या फिर विपक्ष के विधायक, किसी को भी आसन के ऊपर ऐसी टिप्पणी करने की इजाजत नहीं होगी. उन्हें अपने शब्द वापस लेने होंगे.


आरजेडी विधायक भाई बिरेंद्र ने अपनी सीट पर बैठे बैठे ही शब्द को वापस लेने की बात कही. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें खड़े होकर शब्द वापस लेने को कहा. आरजेडी के ललित यादव, भाई वीरेंद्र के बचाव में उतरे तो उनसे भी स्पीकर की बहस हुई.


मामला बिगड़ता देख संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को बचाव करना पड़ा. विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष से इस बात का आग्रह किया कि चुकी आरजेडी विधायक ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं. इसलिए इस मामले में वह उदारता पूर्वक फैसला लें. आखिरकार चेतावनी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ा दी.