ब्रेकिंग
बांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरारबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! मधुबनी के पूर्व SDO की 49 लाख की संपत्ति जब्त, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंपबगहा में 3 दिन से लापता 11 साल का मासूम... अब तक नहीं मिला सुराग, गुस्साए परिजनों ने NH-727 किया जामभाजपा का सबसे मजबूत किला कैसे ढहा? बांकीपुर में PK के 11 चुनावी दांव ने पलट दिया पूरा गेम!बांकीपुर से उठी नई राजनीति की आहट: क्या बिहार में अब मुकाबला सिर्फ NDA बनाम महागठबंधन नहीं रहा?मां-बाप का झगड़ा शांत कराने आया बेटा, पिता ने गला रेतकर कर दी हत्या; वारदात के बाद फरारबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! मधुबनी के पूर्व SDO की 49 लाख की संपत्ति जब्त, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंपबगहा में 3 दिन से लापता 11 साल का मासूम... अब तक नहीं मिला सुराग, गुस्साए परिजनों ने NH-727 किया जामभाजपा का सबसे मजबूत किला कैसे ढहा? बांकीपुर में PK के 11 चुनावी दांव ने पलट दिया पूरा गेम!

भगवा रंग में रंगे आरसीपी सिंह, बीजेपी के नेता बोले.. जल्द साथ आएंगे रामचन्द्र

NALANDA : बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीजेपी में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जेडीयू

भगवा रंग में रंगे आरसीपी सिंह, बीजेपी के नेता बोले.. जल्द साथ आएंगे रामचन्द्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीजेपी में जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जेडीयू से इस्तीफा दे चुके आरपीसी सिंह का नालंदा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान आरपीसी भगवा धारण किए नजर आए। आरसीपी सिंह मंगलवार को नालंदा के सिलाव पहुंचे थे।


दरअसल, आरसीपी सिंह मंगलवार को उनके किसी मित्र की मां का निधन होने पर उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान सिलाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भगवा वस्त्र देकर आरसीपी सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर आरसीपी सिंह ने तो ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन बीजेपी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह का BJP कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाना इस बात का संकेत है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।


बता दें कि जेडीयू में रहते हुए उनपर पर का दुरूपयोग कर संपत्ति अर्जीत करने का आरोप लगा था। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके बाद आरपीसी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आरसीपी ने जेडीयू के डूबता हुआ जहाज बताया था और कहा था कि नीतीश कुमार सात जनम में प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। इधर,जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि आरसीपी सिंह जेडीयू में बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

टैग्स