ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

JDU विधायक गोपाल मंडल के विवादित बोल, कहा- नीतीश के विरोधियों का गला काट लेंगे

BHAGALPUR: अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। नवगछिया में आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम में जेडीयू विधायक ने

JDU विधायक गोपाल मंडल के विवादित बोल, कहा- नीतीश के विरोधियों का गला काट लेंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। नवगछिया में आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम में जेडीयू विधायक ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। गोपाल मंडल ने खुले मंच से कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का विरोध हमारे सामने कोई करता ही नहीं है, विरोध करेगा तो गर्दन उतार लेंगे। इस बयान के बाद जेडीयू विधायक एक बार फिर विवादों से घिरते दिख रहे हैं।


दरअसल, रविवार को नवगछिया के गोपाल गौशाला में भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बोल अचानक बिगड़ गए। खुले मंच से गोपाल मंडल ने कह दिया कि जो भी नीतीश कुमार का विरोध करेगा उसका गला काट लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध हमारे सामने कोई नहीं करता है, अगर करेगा तो गर्दन उतार लेंगे। गोपाल मंडल जब यह विवादित बोल बोल रहे थे, उस वक्त मंच पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।


बता दें कि भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। जेडीयू विधायक पर भागलपुर में जमीन कब्जा करने के कई बार आरोप लग चुके हैं। वहीं जेडीयू विधायक बार बालाओं के साथ अश्लील गीतों पर डांस करने के भी शौकीन रहे हैं। ट्रेन की बोगी में अर्धनग्न होकर घूमने वाले गोपाल मंडल किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब नीतीश के विरोधियों का गला काटने की बात कहकर एक बार फिर से वे विवादों में घिर गए हैं।

टैग्स