ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU विधायक का आरोप, नवगछिया BDO आरजेडी के लिए काम करते हैं और सरकार को बदनाम करते हैं: गोपाल मंडल

BHAGALPUR: अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर गोपाल मंडल अक्सर चर्चा में रहते हैं। गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गये हैं। इस बार उनके निशाने पर न

JDU विधायक का आरोप, नवगछिया BDO आरजेडी के लिए काम करते हैं और सरकार को बदनाम करते हैं: गोपाल मंडल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर गोपाल मंडल अक्सर चर्चा में रहते हैं। गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गये हैं। इस बार उनके निशाने पर नवगछिया के बीडीओ कुंदन कुमार यादव हैं। जिन पर विधायक ने सीधे तौर पर आरजेडी के लिए काम करने और सरकार की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है।  

गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का आरोप है कि नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार यादव बाढ़ पीड़ितों को भोजन तक मुहैया नहीं करा रहे हैं। उनके इलाके के बाढ़ पीड़ित बीडीओ को नहीं जानती बल्कि अपने क्षेत्र के विधायक को जानती हैं।भोजन नहीं मिलने पर आज क्षेत्र की जनता मुझे गाली दे रही है। मुझे लोगों की गालियां सुननी पड़ रही है। 


गोपालपुर से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार यादव सरकार को बदनाम कर गोपाल मंडल का इलाका गड़बड़ाना चाहता है। बीडीओ आरजेडी की बैठक करता है। वह खांटी आरजेडी है। उसे  मैंने ही लाया है। एक बार भगा दिये थे फिर लाये हैं लेकिन अब हमी से टक्कर देने लगा है। 


गोपाल मंडल ने कहा कि करीब 300 बाढ़ पीड़ितों को हमने राहत कैंप में भेजा था लेकिन बीडीओ ने किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की। जिससे नाराज होकर ग्रामीण हमें कोसते हुए बाहर निकले। इससे हमारी तो बदनामी हो ही रही है सरकार को भी बदनाम किया जा रहा है। गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि बीडीओ कुंदन कुमार यादव उनकी सिफारिश पर ही आए हैं अब कैसे हटाने की मांग करूं।


वही विधायक गोपाल मंडल के आरोप पर बीडीओ कुंदन कुमार यादव ने कहा कि वे पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम करते हैं। अगर विधायक जी ऐसा बोल रहे हैं तो वह प्रमाण दें। उनकी कार्यशैली रही है कि वे किसी भी पार्टी के पक्ष में काम नहीं करते हैं। वे सरकार की नीतियों के क्रियान्यवन करने के लिए चिंतित रहते हैं। हमारा काम सबसे मिलना है, सबकी बातें सुनना है। वे कोई राजनेता नहीं हैं। बीडीओ ने कहा कि राजनीति से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता